Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर की शराब दुकान में फेंके पत्थर, 8 से 10 बेख़ौफ बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

शराब दुकान में फेंके पत्थर, 8 से 10 बेख़ौफ बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

जबलपुर में एक शराब दुकान पर 8 से 10  बदमाशों ने पत्थर से हमला कर दिया, इस घटना में शराब दुकान के मैनेजर को गंभीर चोट आई है, जिसे कि इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां उनकी हालत नाजुक होने के कारण डाक्टरों ने नागपुर रेफर कर दिया, वारदात रविवार रात उस समय हुई, जब मैनेजर दुकान के बाहर खड़े हुए थे, अचानक हुए हमले में पत्थर और खाली शराब की बोतल सिर पर लगी है, जिसके चलते शराब दुकान मैनेजर कोमा में चले गए है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही विजय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रत्यक्षदर्शियों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तालाश शुरू कर दी है।

शराब दुकान के पास चलाता है अहाता
विजय नगर थाना के आईएसबीटी बस स्टैंड के पास शराब दुकान है, जहां पर कि 50 वर्षीय दिलीप सग्गू मैनेजर के पद पर पदस्थ थे। रविवार की रात करीब साढ़े 9 बजे अचानक ही 8 से 10 लड़के शराब दुकान में पहुंचे और फ्री में शराब मांगने लगे, दुकान संचालक ने यह कहते हुए शराब देने से मना कर दिया कि जब तक मालिक या फिर मैनेजर नहीं बोलते तब तक शराब नहीं मिलेगी। इतना सुनते ही बदमाश दिलीप सग्गू के पास पहुंचे, जो कि दुकान के बाहर खड़ा हुआ था, उससे शराब मांगने लगे, जिस पर उन्होंने मना कर दिया, इसके बाद बदमाशों ने पथराव करना शुरू कर दिया। करीब 5 मिनट तक कई बार पत्थर और शराब की बोतल दुकान में फेंकी गई, जिसमें एक बड़ा पत्थर सीधे दिलीप के सिर पर जाकर लगा, जिसके चलते वो वहीं पर गिर गए। पथराव करने के बाद बदमाश वहां से भाग खड़े हुए।

सिर की नश फट गई-कोमा में दिलीप
पथराव करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए, जिसके बाद साथी कर्मचारी उन्हें इलाज के लिए दमोह नाका स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए, नागपुर रेफर कर दिया। दुकान में मौजूद कर्मचारी ने बताया कि मदन नाम का व्यक्ति दुकान के पास अवैध अहाता चलाता है, जो कि आए दिन विवाद करता था। कई बार ऐसा भी हुआ कि शराब खरीदने आने वाले लोगों से भी मदन की मारपीट हुई थी। शराब दुकान संचालक का कहना है कि कई बार विजय नगर थाना पुलिस से भी शिकायत की गई, पर इस और पुलिस ने ध्यान नहीं दिया।

आरोपी की तालाश शुरू
वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए है, शराब दुकान संचालक की शिकायत पर विजय नगर थाना पुलिस ने 8 से 10 लड़कों के खिलाफ मारपीट और लूट जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तालाश शुरू कर दी है। सीएसपी भगत सिंह गठोरिया ने बताया कि देर रात को शराब दुकान में पथराव हुआ है, जिसके सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तालाश शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button