बंद कमरे में चल रहा था जुए का अड्डा! गढ़ा पुलिस का बड़ा प्रहार, मुख्य आरोपी अर्पित ठाकुर सहित 20 गिरफ्तार
बंद कमरे में चल रहा था जुए का अड्डा! गढ़ा पुलिस का बड़ा प्रहार, मुख्य आरोपी अर्पित ठाकुर सहित 20 गिरफ्तार

जबलपुर में बंद कमरे के भीतर संचालित हो रहे अवैध जुए के अड्डे पर गढ़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अर्पित ठाकुर सहित 20 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹85 हजार नगद, 52 ताश के पत्ते और जुए में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट सहित अन्य वैधानिक धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कार्रवाई के बाद नशा मुक्ति अभियान के तहत सभी आरोपियों को थाने में अपराध और नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई।
बंद कमरे में चल रहा था जुए का फड़,
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला के मार्गदर्शन में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान गढ़ा थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में मुख्य आरोपी अर्पित ठाकुर बंद कमरे में लंबे समय से जुए का फड़ संचालित कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने पुलिस टीम के साथ योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी।
पुलिस की दबिश, 20 आरोपी गिरफ्तार,
गढ़ा थाना पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर बंद कमरे में छापा मारा और मुख्य आरोपी अर्पित ठाकुर सहित 20 आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मौके से ₹85 हजार नगद, 52 ताश के पत्ते और जुए में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई। पुलिस अब इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।
जेल भेजने से पहले दिलाई शपथ,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट सहित अन्य वैधानिक धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इसके साथ ही नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत थाने में ही सभी आरोपियों को भविष्य में अपराध नहीं करने, जुआ नहीं खेलने और किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने की शपथ भी दिलाई गई।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका,
इस पूरी कार्रवाई में गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर संजय गुर्जर, प्रधान आरक्षक ज्ञानेंद्र पाठक, प्रधान आरक्षक हिमलेश, प्रधान आरक्षक संदीप डेहरिया, प्रधान आरक्षक दिनेश गुर्जर, प्रधान आरक्षक नीरज तिवारी, आरक्षक गौरव तिवारी, आरक्षक जितेन कटारे और आरक्षक निरंजन कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बंद कमरे में चल रहे जुए के अड्डे पर गढ़ा थाना पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के लिए सख्त संदेश है। मुख्य आरोपी अर्पित ठाकुर सहित 20 आरोपियों की गिरफ्तारी, कानूनी कार्रवाई और नशा मुक्ति अभियान के तहत दिलाई गई शपथ यह दर्शाती है कि पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला और गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा के नेतृत्व में जबलपुर पुलिस अपराध पर सख्ती के साथ सामाजिक सुधार की दिशा में भी लगातार प्रभावी कदम उठा रही है।



