Latest News

बरगी डैम में दर्दनाक हादसा: तेज आंधी में क्रूज डूबा, 5 की मौत, 10 लापता,15 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

बरगी डैम में दर्दनाक हादसा: तेज आंधी में क्रूज डूबा, 5 की मौत, 10 लापता,15 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

जबलपुर। बरगी डैम में गुरुवार को तेज आंधी-तूफान के चलते एक बड़ा हादसा हो गया, जब पर्यटकों से भरा एक क्रूज अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 10 यात्री लापता बताए जा रहे हैं।

राहत की बात यह रही कि रेस्क्यू टीमों ने अब तक 15 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, क्रूज में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और अचानक मौसम बिगड़ने के कारण तेज हवाओं ने उसे असंतुलित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ ही मिनटों में क्रूज पानी में समा गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और युद्धस्तर पर बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रशासन ने लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि हालात को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

घटना की जानकारी लगते ही मौके पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस कप्तान संपत उपाध्याय मौके पर पहुंच गए वहीं पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह मौके के लिए रवाना हो गए है।

Related Articles

Back to top button