Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

भोला नगर में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत और दूसरा गंभीर घायल

जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र के भोला नगर में गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बदमाशों द्वारा गोली चलाए जाने से दो युवक घायल हुए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल युवक को उपचार के लिए जबलपुर मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही हनुमानताल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक को विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब गोली चलाने वाले आरोपियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद घटना से जुड़े सभी तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles