Latest News

मैदान में उतरी पुलिस: एसपी, थाना प्रभारी और गढ़ा थाना टीम की सख्ती से अपराधियों में खौफ, क्षेत्र में कायम हुई शांति

मैदान में उतरी पुलिस: एसपी, थाना प्रभारी और गढ़ा थाना टीम की सख्ती से अपराधियों में खौफ, क्षेत्र में कायम हुई शांति

जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रभावी कार्रवाई की है। एसपी संम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा और गढ़ा थाना पुलिस ने मिलकर ऐसा अभियान चलाया, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और शांति का माहौल बना हुआ है।

थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही है, संदिग्धों की चेकिंग और बदमाशों की धरपकड़ पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। खासतौर पर गांजा और अन्य अवैध गतिविधियों में लिप्त तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, जिससे इस तरह के अपराधों पर लगाम लगी है।

खास बात यह है कि थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा स्वयं शाम से देर रात तक सभी अपराध संभावित और संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर रहे हैं, जिसके चलते पूरे इलाके में लगातार शांति व्यवस्था बनी हुई है और आम जनता सुरक्षित महसूस कर रही है।

पुलिस की इस सख्ती का असर साफ दिखाई दे रहा है। अपराधियों में खौफ का माहौल है, वहीं क्षेत्र में पहले के मुकाबले काफी सुधार देखने को मिल रहा है। इस पूरे अभियान में एसपी संम्पत उपाध्याय की रणनीति और थाना प्रभारी की सक्रियता ने अहम भूमिका निभाई है।

गढ़ा पुलिस टीम ने यह साबित कर दिया है कि यदि प्रतिबद्धता और सख्ती के साथ काम किया जाए तो अपराध पर नियंत्रण संभव है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा है कि अब क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल पहले से कहीं बेहतर है। गढ़ा थाना पुलिस की यह कार्रवाई जनता के बीच भरोसा बढ़ाने में भी सफल रही है।

Related Articles

Back to top button