Latest News

जबलपुर,शराब के नशे में धुत्त कार चालक ने वरपाया कहर, दो की मौत एक घायल

,शराब के नशे में धुत्त कार चालक ने वरपाया कहर, दो की मौत एक घायल

मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। जानकारी के अनुसार, शराब के नशे में धुत्त एक कार चालक ने तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खड़े तीन बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार दो बार पलट गई और उसके नीचे बाइक सवार दब गए।

हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मृतकों की पहचान महाराजपुर अधारताल निवासी गणेश प्रसाद के रूप में हुई है, वहीं दूसरे मृतक की पहचान पंकज साहू उम्र 30 साल निवासी गंजीपुरा हरदौल मंदिर के पास रूप में हुई है, घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो और एंबुलेंस के जरिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय धनवंतरी चौक पर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसके बावजूद आरोपी चालक तेज रफ्तार और नशे की हालत में वाहन चला रहा था, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया।

फिलहाल गढ़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चालक ने शराब कितनी मात्रा में पी रखी थी और हादसे के समय उसकी गति कितनी थी। इस घटना ने एक बार फिर नशे में वाहन चलाने के खतरनाक परिणामों को उजागर कर दिया है।

 

Related Articles

Back to top button