Latest News

जबलपुर के शास्त्री ब्रिज के पास अवैध आहते का संचालन, जिम्मेदार विभागों पर उठे सवाल

शास्त्री ब्रिज के पास अवैध आहते का संचालन, जिम्मेदार विभागों पर उठे सवाल

जबलपुर। ओमती थाना क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री ब्रिज के पास शराब ठेकेदारों की मनमानी अब प्रशासनिक सवाल बनती जा रही है। यहां शराब दुकान के पिछवाड़े अवैध रूप से आहते का संचालन किया जा रहा है, जहां शाम होते ही शराबियों की महफिल सज जाती है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस पूरे मामले में आबकारी विभाग और मध्य प्रदेश पुलिस की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। नियमों के विपरीत खुलेआम शराब परोसी जा रही है और मैदान में बैठकर लोग जाम छलका रहे हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर जिम्मेदार विभाग खामोश हैं।
रहवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद न तो आबकारी विभाग ने कोई सख्ती दिखाई और न ही ओमती थाना पुलिस ने इस अवैध गतिविधि पर रोक लगाने की कोशिश की। इससे यह संदेह और गहरा रहा है कि कहीं न कहीं मिलीभगत के चलते ही यह धंधा बेखौफ जारी है।
इस अवैध आहते के चलते क्षेत्र का माहौल लगातार खराब हो रहा है और आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और अवैध आहते को तुरंत बंद कराया जाए।

Related Articles

Back to top button