Daily News UpdatesJabalpurLatest NewsPoliticsTrending News

जबलपुरः राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के विरोध में कांग्रेस सेवादल ने दिया धरना

जबलपुर (सेट न्यूज़)। कांग्रेस सेवा दल के सदस्यों ने राहुल गांधी की सांसद सदस्यता को समाप्त किए जाने के विरोध किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर तथा मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष योगेश यादव के निर्देश पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के विरोध में गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना एवं प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया था।
इसी कड़ी में जबलपुर कांग्रेस सेवा दल द्वारा टाउन हॉल गांधी भवन की प्रतिमा के समक्ष अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल के संगठन एवं समीक्षा प्रभारी डॉ. सत्येंद्र यादव, विधायक विनय सक्सेना, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन तिवारी के मुख्य अतिथि में रघुपति राघव राजाराम भजन गाकर एवं काला पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन किया गया।
धरना प्रदर्शन मे शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सतीश तिवारी, सेवादल ग्रामीण अध्यक्ष शिव नामदेव, दिनेश यादव, शिव कुमार चैबे, प्रशांत मिश्रा, नित रंजन खमरिया, राजेश सोनकर, अशोक बर्मन, एड. मीनाक्षी स्वामी, यतेंद्र सोनी, राजेंद्र मिश्रा, हिमांशु मिश्रा, राजा पांडे, जितेंद्र यादव, उमेश पटेल, राकेश चक्रवर्ती, महेश मिश्रा, विष्णु विनोदिया, रीना विश्वकर्मा, श्वेता दुबे, खेमराज दुबे, इस्माइल पठान, विनय नेमा, महेश दत्त राय सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button