IndiaJabalpurLatest NewsMP

श्रद्धांजलि: डॉ. शिवोहम शुक्ला के पूज्य पिताश्री डॉ. शिव वरण शुक्ल का निधन, चिकित्सा जगत में शोक की लहर

श्रद्धांजलि: डॉ. शिवोहम शुक्ला के पूज्य पिताश्री डॉ. शिव वरण शुक्ल का निधन, चिकित्सा जगत में शोक की लहर

जबलपुर। अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि मध्य प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल के सीएमओ डॉ. शिवोहम शुक्ला के पूज्य पिताश्री स्वर्गीय डॉ. शिव वरण शुक्ल का रायबरेली में अचानक हृदयगति रुक जाने के कारण 25/06/2026 को असामयिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिवार, शुभचिंतकों और चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

स्वर्गीय डॉ. शिव वरण शुक्ल का व्यक्तित्व सरल, स्नेही और प्रेरणादायी था। उनका जीवन समाज सेवा, मानवीय मूल्यों और चिकित्सा सेवा के प्रति समर्पित रहा। उनका अचानक यूँ चले जाना परिवार और उन्हें जानने वाले सभी लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है।

SET NEWS परिवार इस गहन दुःख की घड़ी में डॉ. शिवोहम शुक्ला एवं उनके समस्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

भावभीनी श्रद्धांजलि।
ॐ शांति। 🕉️🙏

SET NEWS परिवार

Related Articles

Back to top button