सिंघम की दमदार एंट्री अब सीबीआई में… आईपीएस सिद्धार्थ बहुगुणा बने डीआईजी, नई जिम्मेदारी पर देश को उम्मीदें”
सिंघम की दमदार एंट्री अब सीबीआई में... आईपीएस सिद्धार्थ बहुगुणा बने डीआईजी, नई जिम्मेदारी पर देश को उम्मीदें"

जबलपुर। पुलिस महकमे में जब भी तेज-तर्रार, ईमानदार और बेखौफ अधिकारियों की बात होती है, तो आईपीएस सिद्धार्थ बहुगुणा का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। अपने शांत स्वभाव, सख्त फैसलों और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के कारण उन्हें कई लोग “सिंघम” की छवि वाले अधिकारी के रूप में देखते हैं।
अब उनकी कार्यकुशलता और उत्कृष्ट सेवाओं को नई पहचान मिली है। आईपीएस सिद्धार्थ बहुगुणा को देश की सबसे प्रतिष्ठित जांच एजेंसी सीबीआई में डीआईजी (उप महानिरीक्षक) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह न केवल उनके उत्कृष्ट सेवा रिकॉर्ड का सम्मान है, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए भी गर्व का क्षण है।
अपने अब तक के पुलिस सेवा काल में सिद्धार्थ बहुगुणा ने कई चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का डटकर सामना किया। कानून व्यवस्था बनाए रखने से लेकर जटिल मामलों के प्रभावी समाधान तक, उन्होंने हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और दृढ़ संकल्प के साथ निभाया। उनकी कार्यशैली में सख्ती के साथ संवेदनशीलता का संतुलन भी साफ दिखाई देता है।
सीबीआई में डीआईजी के रूप में उनकी नई पारी से उम्मीद की जा रही है कि वे अपनी ईमानदारी, निष्पक्षता और तेज़ जांच क्षमता के दम पर देशहित में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
SET NEWS परिवार की ओर से आईपीएस सिद्धार्थ बहुगुणा को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं। आपकी नई पारी भी न्याय, सत्य और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बने, यही कामना है।



