नहर में गिरी कार, परिवार के 6 सदस्यों की मौत

 नहर में गिरी कार, परिवार के 6 सदस्यों की मौत
SET News:

सांगली। महाराष्ट्र के सांगली में सूखी पड़ी नहर में एक कार गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत हुई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा तासगांव-मनेराजुरी रोड पर रात करीब 1.30 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार ऑल्टो कार तासरी नहर में गिर गई। नहर गर्मी के कारण सूखी पड़ी थी। करीब 10 मीटर नीचे नहर में गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि परिवार बेटी का जन्मदिन मनाकर तासगांव लौट रहा था। हादसे के असली कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन शुरुआती जांच से संकेत मिले हैं कि परिवार में सदस्यों में से एक, जो कार ड्राइव कर रहा था, उस गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई होगी। पुलिस ने बताया कि सुबह होने पर लोगों ने नहर में गिरी गाड़ी और घायल पड़े लोगों को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। बचाव दल ने एकमात्र जिंदा बची 30 वर्षीय महिला स्वप्नाली वी. भोंसले को गंभीर चोटों के साथ तासगांव के लाइफकेयर अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना में मारे गए अन्य पीड़ितों की पहचान 60 वर्षीय राजेंद्र जे. पाटिल, उनकी 55 वर्षीय पत्नी सुजाता आर. पाटिल, उनकी 30 वर्षीय बेटी प्रियंका ए. खराडे, 3 वर्षीय पोते ध्रुव, 2 वर्षीय राजवी और 1 वर्षीय कार्तिकी के रूप में हुई है।

 

jabalpur reporter

Related post