जबलपुर: अपनी बहन की शादी में सगे भाइयों ने चाकू मारकर युवक को उतारा था मौत के घाट, करण अर्जुन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 जबलपुर: अपनी बहन की शादी में सगे भाइयों ने चाकू मारकर युवक को उतारा था मौत के घाट, करण अर्जुन को पुलिस ने किया गिरफ्तार
SET News:

SET NEWS जबलपुर ! गढ़ा थाना क्षेत्र में 18 फरवरी को शक्ति नगर में हुए अभिषेक रजक हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दो सगे भाई है, जिन्होंने मामूली बात पर अभिषेक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। सगे भाई करण-अर्जुन आधारताल के रहने वाले है, जो कि 18 फरवरी की रात को बारात के साथ गढ़ा पहुंचे थे,  जहां पर कि लड़की पक्ष की तरफ से शादी में शामिल होने आए अभिषेक से विवाद हो गया था, जिसके बाद आरोपियों ने मृतक को बात करने के लिए अंधेरे में बुलाया और फिर चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुछ देर बाद मृतक के साथियों ने उसे खून से सना देखा तो इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया।

 

18 फरवरी को आधारताल थाना के गायत्री नगर से रजक समाज की बारात गढ़ा शक्ति नगर आई थी। इसी बारात में मृतक अभिषेक रजक भी शामिल हुआ था। बारात स्थल से कुछ ही दूरी पर अभिषेक सड़क किनारे अकेला खड़ा हुआ था। लड़की पक्ष की तरफ से दो युवक करण और अर्जुन रजक विवाह में शामिल हुए थे। किसी बात को लेकर उनका पड़ोस के ही एक लड़के से विवाद हो गया। शोर सुनकर अभिषेक मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसे वहां से जाने का कहा, इसी बात को लेकर मृतक और आरोपियों की बहस हो गई, जिसके बाद करण-अर्जुन ने मिलकर अभिषेक की हत्या कर दी।

गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने बताया कि हत्या की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों के बयान लेने के बाद करण-अर्जुन के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है। अभिषेक के जांघ और पेट पर चाकू से वार किए गए थे, जिसके चलते उसकी मौत हुई थी। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी, जिन्हें कि मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

jabalpur reporter

Related post