BJP विधायकों और पदाधिकारियों संग देखी द कश्मीर फाइल्स:जबलपुर सांसद राकेश सिंह ने कहा राहुल गांधी जनेऊधारी ब्राह्मण होने का करते है दावा, सार्वजनिक तौर पर कहें, कश्मीरी पंडितों के साथ हुआ अत्याचार

 BJP विधायकों और पदाधिकारियों संग देखी द कश्मीर फाइल्स:जबलपुर सांसद राकेश सिंह ने कहा राहुल गांधी जनेऊधारी ब्राह्मण होने का करते है दावा, सार्वजनिक तौर पर कहें, कश्मीरी पंडितों के साथ हुआ अत्याचार
SET News:

कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचार को प्रदर्शित करती द कश्मीर फाइल्स फिल्म को सांसद राकेश सिंह ने भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों पदाधिकारियों के साथ थिएटर में देखी। सांसद ने कहा कि राहुल गांधी जनेऊधारी ब्राह्मण होने का दावा तो करते है, पर सार्वजनिक तौर पर कहे कश्मीरी पंडितों के साथ अत्याचार हुआ है।

सांसद ने फिल्म के बाद कहा कि इसमें 30 वर्ष पूर्व की वह सच्चाई दिखाई गई है, जिसे कांग्रेस ने हमेशा दबाने की कोशिश की है। फिल्म के माध्यम से आखिरकार सच्चाई देश के सामने आई है। आजादी के बाद पहली बार इस तरह फिल्म देखने का जुनून दर्शकों में दिखाई दे रहा है।

पलायन कोई ऐसे ही नहीं करता

ऐसी क्या परिस्थितियां रही कि कश्मीर से कश्मीरी पंडितों के पलायन करना पड़ा और उन पर हुए अत्याचार सामने नहीं आने दिया गया? वोट बैंक के कारण राजनीतिक दल कश्मीरी पंडितों पर हो रहे अत्याचार को देखते रहे। कांग्रेस और तथाकथित धर्मनिरपेक्ष ताकते कश्मीर पंडितो पर हो रहे अत्याचार को देखते रहें। सरकार बनने पर भी कश्मीर पंडितो के पक्ष पर कांग्रेस पार्टी द्वारा आवाज नहीं उठाई गई।

धारा 370 हटने के बाद कश्मीर भारत का अटूट हिस्सा लगता है

राहुल गांधी चुनाव के दौरान जनेऊधारी ब्राह्मण होने का दावा करते हैं। खुले तौर पर कहे की कश्मीर पंडितो के साथ जो अत्याचार हुआ वह गलत था। अत्याचार करने वालों पर चुन-चुन कर कार्रवाई होनी चाहिए। धारा 370 हटने के बाद ही कश्मीर भारत का अटूट हिस्सा लगता है। आज कश्मीर के लोग कश्मीर में रहकर सुरक्षित महसूस करते हैं। देश के सामने सच्चाई आना चाहिए और कश्मीरी पंडितों को न्याय मिलना चाहिए। इस दौरान विधायक अशोक रोहाणी, इंदु तिवारी, भाजपा महामंत्री पंकज दुबे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related post