Crime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर: क्राइम ब्रांच की टीम ने तिलवारा थाना क्षेत्र से किया गांजा तस्कर को गिरफ्तार, 2 लाख का गांजा जप्त,

जबलपुर जिले में गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम ने तिलवारा थाना क्षेत्र से गांजे के साथ गिरफ्तार किया है क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में गांजा जप्त किया है जहां आरोपी के एनडीपीएस कितने हैं मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है

कप्तान का आदेश
जबलपुर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थाे/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अति पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा आशीष जैन, उप पुलिस अधीक्षक अपराध उदय भान बागरी के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा आरोपी को 10 किलो 304 ग्राम गांजा के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है

कप्तान के आदेश पर क्राइम ब्रांच ने की कार्यवाही
अपराध थाना प्रभारी शैलेष मिश्रा ने बताया कि क्राईम ब्रांच एवं थाना तिलवारा की संयुक्त टीम को पेट्रोलिंग के दौरान नागपुर-जबलपुर हाईवे स्थित लम्हेटा घाट वायपास के पास एक लड़का अपने हाथ में लाल रंग का ट्राली बैग लिये दिखा जो पुलिस को देखकर तेजी से जाने लगा उक्त युवक का आचरण संदिग्ध लगने पर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम विवेक उर्फ आलोक साहू पिता शिवकुमार साहू उम्र 28 वर्ष निवासी नर्मदा नगर गोहलपुर बताया, जिसके हाथ में लिये हुये लाल रंग का ट्राली बैग को खुलवाकर चैक करने पर टेप से लिपटे हुये 10 पैकेट मेें अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये तौल करने पर 10 किलो 304 ग्राम गांजा कीमती लगभग 2 लाख 06 हजार रूपये का होना पाया गया जिसे जप्त करते हुये आरोपी विवेक उर्फ आलोक साहू के विरूद्ध धारा 8, 20 एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने में अपराध थाना प्रभारी शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक प्रशांत सोलंकी, प्रधान आरक्षक अटल जंघेला, सत्यसेन, मन्नू सिंह, वीरेन्द्र सिंह, आरक्षक राजेश मात्रे, त्रिलोक पारधी, राजेश मिश्रा तथा डीएसबी के सहायक उप निरीक्षक धंनजय सिंह एवं थाना तिलवारा के सहायक उप निरीक्षक पीएल बंसल, आरक्षक राजेश गुप्ता, प्रदीप झारिया की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button