Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

वायरल वीडियो में हवाई फायरिंग का खुलासा! माढ़ोताल पुलिस ने जब्बार उर्फ मामू को दबोचा, अवैध पिस्टल बरामद

जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में पिस्टल से हवाई फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद माढ़ोताल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल जांच शुरू की। वीडियो की तस्दीक के बाद पुलिस ने ऋतिक जायसवाल और प्रथम सिंह को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों ने घटना स्वीकार की।

पिस्टल देने वाले आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस के अनुसार घटना के बाद इस्तेमाल की गई पिस्टल जब्बार उर्फ मामू खान, पिता फारुख खान, निवासी हनुमानताल को देने की बात सामने आई। इसके बाद माढ़ोताल पुलिस लगातार आरोपी और हथियार की तलाश में जुटी रही।

रात में दबिश, आरोपी गिरफ्तार
लगातार तलाश के बाद 16 सितंबर की रात माढ़ोताल पुलिस ने जब्बार उर्फ मामू खान को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बताई गई अवैध पिस्टल बरामद कर जब्त की है। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

हथियार के साथ मामला न्यायालय पहुंचा
इस मामले में अपराध क्रमांक 293/26, धारा 125 बीएनएस एवं 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की आगे जांच कर रही है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
कार्रवाई में एसआई सुरेश सिंह, एएसआई विजय शुक्ला, हेड कांस्टेबल सचिन मेहरा, कांस्टेबल विनय सिंह, कांस्टेबल कुनाल, कांस्टेबल राहुल सिंह और कांस्टेबल देवकी नंदन की मुख्य भूमिका रही। माढ़ोताल पुलिस टीम की लगातार कार्रवाई के बाद वायरल वीडियो से जुड़े मामले में हथियार बरामद कर आरोपी को न्यायालय तक पहुंचाया गया।

Related Articles