Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

ग्वारीघाट में सट्टे पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! सीएसपी महादेव नागोतिया और थाना पुलिस ने उमेश पटेल-गौरव अग्रवाल को दबोचा

जबलपुर। ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में कथित सट्टे के कारोबार पर गोरखपुर सीएसपी महादेव नागोतिया के नेतृत्व में ग्वारीघाट थाना पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर उमेश पटेल और उसके साथी गौरव अग्रवाल को गिरफ्तार किया।

7 हजार नकद और सट्टा-पट्टी जब्त,
पुलिस के मुताबिक मौके से करीब 7 हजार रुपये नकद, सट्टा-पट्टी और हजारों रुपये के लेन-देन का हिसाब-किताब बरामद किया गया। पुलिस का आरोप है कि गौरव अग्रवाल, उमेश पटेल के ठिकाने पर सट्टा-पट्टी लिखने का काम कर रहा था।

उमेश पटेल पर पहले भी कार्रवाई,
सीएसपी महादेव नागोतिया ने बताया कि उमेश पटेल के खिलाफ पहले भी पुलिस कार्रवाई कर चुकी है और उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। अब दोबारा सट्टे से जुड़े मामले में गिरफ्तारी के बाद उसके पुराने रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस,
सूचना मिलते ही गोरखपुर सीएसपी महादेव नागोतिया के निर्देशन में ग्वारीघाट थाना प्रभारी और उनकी टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस अब सट्टे के इस कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

सट्टे के कारोबार पर पुलिस की नजर,
दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध सट्टे की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और जांच में जिन लोगों की भूमिका सामने आएगी, उनके खिलाफ भी कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles