Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर में शहपुरा पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! बाइक पर 317 पाव देशी शराब लेकर जा रहा आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर। अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शहपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। देर रात मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए पुलिस ने बाइक पर दो बोरियों में भरकर भारी मात्रा में देशी शराब ले जा रहे राहुल चौधरी, उम्र 23 वर्ष, निवासी धरमपुरा, को रंगे हाथ पकड़ लिया।

मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल,
थाना प्रभारी शहपुरा प्रवीण धुर्वे को सूचना मिली थी कि एक युवक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक MP 20 ZN 1618 से जबलपुर की ओर से गोटेगांव तरफ शराब लेकर जाने वाला है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ढीमरझोझी तिराहा, हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी की।

पुलिस को देखकर भागने की कोशिश,
कुछ देर इंतजार के बाद संदिग्ध युवक बाइक पर पीछे दो बोरियां लटकाए आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने उसे रोककर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल चौधरी बताया।

दो बोरियों से निकली 317 पाव शराब,
पुलिस ने बाइक पर रखी दोनों बोरियों की तलाशी ली। एक सफेद बोरी से 150 पाव देशी शराब और हरे रंग की प्लास्टिक बोरी से 167 पाव देशी शराब बरामद हुई। कुल 317 पाव देशी शराब और शराब परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को पुलिस ने जब्त कर लिया।

आबकारी एक्ट में कार्रवाई,
पुलिस ने आरोपी राहुल चौधरी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब आरोपी तक कहां से पहुंची और इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका है या नहीं।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई,
यह कार्रवाई एसपी सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर एएसपी मुख्यालय सूर्यकांत शर्मा और एसडीओपी पाटन लोकेश डाबर के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे की टीम की अहम भूमिका रही।

इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका,
आरोपी को अवैध शराब के साथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक दिनेश सिंह, आरक्षक रोहित और आरक्षक अमित पटेल की सराहनीय भूमिका रही। शहपुरा पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के परिवहन पर पुलिस की सख्ती एक बार फिर सामने आई है।

Related Articles