गढ़ा के छुईखदान में चली गोलियां, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद, हत्या के मामले में जेल से जमानत पर रिहा हुआ कुख्यात बदमाश शिब्बू खान

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में अपराधियों के हौसले दिनों दिन बढ़ते ही जा रहे हैं शहर के इलाकों में बेखौफ बदमाशों का खुलेआम राज चल रहा है जहां अपराधी जेल से रिहा होने के बाद खुलेआम वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे है, ताजा मामला गढ़ा थाना क्षेत्र का है जहां गढ़ा थाना क्षेत्र का कुख्यात बदमाश शिब्बू खान ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बेदी नगर छुईखदान में गोली चलाकर दहशत फैला कर मौके से फरार हो गए, घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए अपराधियों की तलाश में जुड़ गई है इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है
हफ्ता वसूली नहीं देने पर चलाई गोलिया,
घटना की जानकारी देते हुए गढ़ा थाना क्षेत्र के बेदी नगर छुई खदान निवासी लालू पटेल ने बताया कि शिब्बू खान क्षेत्र का कुख्यात बदमाश है आरोपी अभी कुछ दिन पहले ही दिनेश झारिया के मर्डर के मामले में जमानत पर छूटकर आया है। शिबू खान अपने चार साथियों के साथ छोटी खदान के पास पहुंचा और लाल पटेल से हफ्ता वसूली के लिए पैसे मांगने लगा उसने पैसे देने से मना किया तो कुख्यात बदमाश शिब्बू खान ने अपने पास रखी पिस्टल से लालू पटेल पर गोली चलाकर हत्या करने का प्रयास किया गया जहां लालू पटेल ने अपनी जान बचाने के लिए मौके से ही दौर लगा दी इतना नहीं आरोपी की इस वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमें को क्या बदमाशी अपने साथियों के साथ मिलकर गोली चलाकर पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी

सूचना पर पहुंची पुलिस किया मामला दर्ज,
पुलिस से मेरी जानकारी के मुताबिक आरोपी शिब्बू
खान क्षेत्र का बदमाश है जो अभी उसी दिन पहले हत्या के मामले में जेल जमानत पर से रिहा हुआ है आरोपी शिबू खान, अतुल साहू बल्लू तिवारी और अंशुल ने इस वारदात को अंजाम दिया है पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है आरोपीय घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए हैं जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा



