Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर: लोकायुक्त का शिकंजा: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

जबलपुर। पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश पर भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जबलपुर लोकायुक्त इकाई ने बड़ी कार्यवाही अंजाम दी।

आवेदक बिशाली पटेल पिता गुलाबी पटेल, ग्राम पोस्ट दर्शनी, तहसील मझौली, जिला जबलपुर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पैतृक जमीन के बंटवारे का आदेश तहसीलदार मझौली द्वारा पारित किया जा चुका है, लेकिन संबंधित पटवारी प्रवीण कुमार पटेल (उम्र 30 वर्ष, हल्का नंबर 65 और 66) बंटवारे की कार्यवाही कंप्यूटर एवं बही पर चढ़ाने के एवज में 6 हजार की रिश्वत मांग रहा है।

लोकायुक्त टीम ने शिकायत की पुष्टि कर ट्रैप की योजना बनाई और सिहोरा स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पीछे बिजली ऑफिस के पास अमित गर्ग के मकान में बने पटवारी ऑफिस में आरोपी को 6 हजार लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7, 13(1)(बी), 13(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका-
कार्यवाही में दल प्रभारी राहुल गजभिए, विवेचना अधिकारी उमा कुशवाहा, निरीक्षक शशिकला सहित लोकायुक्त जबलपुर की टीम मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button