Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर में बजरंग दल नेता ललित पर दुष्कर्म का आरोप, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष पर धमकाने के गंभीर आरोप, तलाकशुदा पीड़िता ने लगाया शोषण का आरोप, मां सहित परिवार पर दबाव; शिकायत के बाद बढ़ी धमकियां, पुलिस जांच जारी

बजरंग दल नेता ललित पर दुष्कर्म का आरोप, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष पर धमकाने के गंभीर आरोप, तलाकशुदा पीड़िता ने लगाया शोषण का आरोप, मां सहित परिवार पर दबाव; शिकायत के बाद बढ़ी धमकियां, पुलिस जांच जारी

जबलपुर। घमापुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 25 वर्षीय तलाकशुदा महिला ने बजरंग दल से जुड़े नेता ललित पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी ललित की दुकान में काम करती थी। इसी दौरान आरोपी ने नौकरी का फायदा उठाते हुए उसे झांसे में लिया और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि लंबे समय तक उसका शोषण होता रहा और विरोध करने पर उसे चुप रहने के लिए दबाव बनाया गया।
मामले में पीड़िता महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं अधिवक्ता जीएस ठाकुर सहित कुछ प्रभावशाली लोग आरोपी को बचाने के लिए लगातार उसे धमका रहे हैं। इतना ही नहीं, पीड़िता की मां भी इन धमकियों से परेशान हैं और परिवार पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर प्रभावशाली लोगों के दबाव और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पीड़िता को न्याय दिलाने में पुलिस कितनी तेजी और पारदर्शिता से कार्रवाई करती है।

Related Articles

Back to top button