Latest News

जबलपुर में फ़्तार का कहर: तिलवारा पुल पर हाईवा ने ली युवक जान, चालक फरार

तेज फ़्तार का कहर: तिलवारा पुल पर हाईवा ने ली युवक जान, चालक फरार

जबलपुर-सड़क हादसा / मौत का तांडव, संस्कारधानी के तिलवारा पुल पर एक बार फिर रफ़्तार के जुनून ने एक जिंदगी को मौत की नींद सुला दिया। मंगलवार की सुबह उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक बेकाबू हाईवा ने सड़क पार कर रहे एक अज्ञात व्यक्ति को बेरहमी से रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

​मंजर देख कांप गई रूह
​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवा की गति इतनी तेज थी कि चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। टक्कर लगने के बाद व्यक्ति पहियों के नीचे आ गया। दुर्घटना के तुरंत बाद पुल पर लंबा जाम लग गया और वहां से गुजरने वाले राहगीरों के पैर ठिठक गए। मानवता को शर्मसार करते हुए, हाईवा चालक हादसे के बाद वाहन सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

​पुलिस की कार्रवाई
​घटना की सूचना मिलते ही तिलवारा थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Related Articles

Back to top button