Dindori

डिंडौरी # 2 करोड़ 4 लाख के निर्माण कार्यों का किया गया भूमिपूजन व लोकार्पण

 

डिंडौरी, गणेश मरावी। विकास पर्व के दौरान जिले में 23वें दिन सोमवार को जिले में 2 करोड़ 4 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया है।
जिले में विकास पर्व में अब तक कुल 23 करोड़ 81 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। विकास पर्व के 23वें दिन विकासखंड मेंहदवानी के ग्राम पंचायत सरसी, पायली, कठौतिया, जरहानैझर, भलवारा, विकाखण्ड डिंडौरी के ग्राम पंचायत नुनखान, अझवार, तेंदूमेर मोहतरा, विकासखण अमरपुर के ग्राम पंचायत कमरा सोंढा, बहेरा, लालपुर और विकासखण्ड शहपुरा के ग्राम पंचायत खेरभगदू में निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button