Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर सेंट्रल जेल में खूनी रंजिश! हत्या के आरोपी शोभित ने 307 के आरोपी लकी पटेल पर किया हमला, गैंगवार की चर्चा से हड़कंप

जबलपुर सेंट्रल जेल के भीतर बंदियों के बीच मारपीट की घटना सामने आने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी शोभित सिंह उर्फ टोल्ला ने धारा 307 के मामले में बंद लकी पटेल पर हमला कर दिया। हमले में लकी पटेल के मुंह में चोट आने की जानकारी सामने आई है।

जेल के भीतर पुरानी रंजिश की चर्चा,
सूत्रों के मुताबिक, दोनों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद होने की चर्चा है। इसी के चलते जेल के अंदर हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, विवाद कैसे शुरू हुआ और हमला किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

आधिकारिक बयान का इंतजार,
सेंट्रल जेल के भीतर बंदियों के बीच हुई इस घटना को लेकर फिलहाल जेल प्रशासन या संबंधित अधिकारियों का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस और जेल प्रशासन की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह, हमले की परिस्थितियों और अन्य तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।

Related Articles