IndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर में यातायात थाना प्रभारी ने जन्मदिन पर बांटे हेलमेट, सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में ​यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, गढ़ा यातायात थाना प्रभारी पूर्वा चौरसिया ने अपने जन्मदिन के अवसर पर एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने सड़क पर बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वाले उन लोगों को चिन्हित कर हेलमेट वितरित किए, जो आर्थिक कारणों से इन्हें खरीद पाने में असमर्थ थे।

थाना प्रभारी पूर्वा चौरसिया में बताया कि लोगों की सुरक्षा पुलिस विभाग का प्राथमिक दायित्व है और इस छोटे से प्रयास के माध्यम से वे नागरिकों को सुरक्षित सफर के लिए प्रेरित करना चाहती हैं। उन्होंने अन्य लोगों से भी अपील की कि वे अपने जन्मदिन या वर्षगाँठ जैसे विशेष अवसरों पर समाज के लिए ऐसे सुरक्षात्मक और कल्याणकारी कार्य करें, जिससे किसी की कीमती जान बचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button