Latest News

माढ़ोताल में बमबाजी का तांडव: दिनदहाड़े धमाके, माढ़ोताल में अपराधियों का खुला आतंक, बेखौफ बदमाश, बेअसर पुलिस: बमबाजी के बाद भी आरोपी फरार

माढ़ोताल में बमबाजी का तांडव: दिनदहाड़े धमाके, माढ़ोताल में अपराधियों का खुला आतंक, बेखौफ बदमाश, बेअसर पुलिस: बमबाजी के बाद भी आरोपी फरार

जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में अपराधियों के बढ़ते हौसलों ने एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। करमेता बस्ती में दिनदहाड़े 8 से 10 बदमाशों ने सुमित चौबे के घर पर बम फेंककर इलाके में दहशत फैला दी।

घटना की पूरी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह बदमाश बेखौफ होकर बमबाजी कर रहे हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और अब तक पुलिस की पकड़ से दूर बताए जा रहे हैं।

मामले में क्षेत्र के शातिर बदमाश सौरभ यादव का नाम सामने आ रहा है, जिस पर एक लाख रुपये की अवैध वसूली मांगने का गंभीर आरोप लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है, लेकिन थाना पुलिस की लापरवाही के कारण उस पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर माढ़ोताल थाना पुलिस कब जागेगी? दिनदहाड़े बमबाजी जैसी बड़ी घटना के बाद भी आरोपी फरार हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि या तो पुलिस की कार्रवाई कमजोर है या फिर अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं बचा है।

घटना के बाद से इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। लोग पुलिस की निष्क्रियता से नाराज हैं और जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

फिलहाल, माढ़ोताल थाना पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में है और क्षेत्र में सक्रिय बदमाशों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button