Latest News

शैल पर्ण उद्यान एवं देवताल मंदिर परिसर में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ नागरिकों का विरोध, पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

शैल पर्ण उद्यान एवं देवताल मंदिर परिसर में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ नागरिकों का विरोध, पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र में शैल पर्ण उद्यान एवं देवताल मंदिर परिसर में पिछले कुछ समय से असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार अनैतिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। प्रतिदिन शाम होते ही यह पवित्र स्थल मयखाने में परिवर्तित हो जाता है, जहां शहर के विभिन्न क्षेत्रों से शराबी एवं नशेड़ी एकत्रित होकर खुलेआम शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं।
इन असामाजिक तत्वों द्वारा वहां टहलने आने वाले महिला, बुजुर्ग एवं आम नागरिकों के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज तथा कई बार लूटपाट जैसी घटनाएं भी की जा चुकी हैं, जिससे क्षेत्र में भय का वातावरण व्याप्त है।
दुर्भाग्यपूर्ण है कि नगर निगम द्वारा केवल टिकट वसूली की जा रही है, जबकि सुरक्षा व्यवस्था पूर्णतः नदारद है। परिसर में न तो कोई चौकीदार है और न ही शाम के समय पर्याप्त पुलिस गश्त की व्यवस्था है।
इसी गंभीर समस्या को लेकर आज “वॉक एंड क्लीन परिवार” एवं क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा एकजुट होकर गढ़ा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि: क्षेत्र में शाम एवं रात्रि के समय नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित की जाए।
शराबियों एवं नशेड़ी असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए। परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से सुदृढ़ किया जाए। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती है, तो आगामी दिनों में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर गढ़ा थाना का घेराव करेंगे।
आज का ज्ञापन  मदन दुबे, रोहिणी जायसवाल, पंकज अवस्थी के नेतृत्व में सौंपा गया। इस दौरान इंजीनियर माधव नामदेव, प्रकाश अवस्थी, अशोक साहू, विवेक अहिरवार, नीलू चौधरी, दीपक सेन, अखिलेश साहू, गणपत कोष्टा, राजेंद्र तिवारी, मुकेश साहू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button