Latest News

सीमांकन के लिए 80 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक लोकायुक्त के हत्थे चढ़े, रतन कॉलोनी कटंगा में हुई कार्रवाई, लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

सीमांकन के लिए 80 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक लोकायुक्त के हत्थे चढ़े, रतन कॉलोनी कटंगा में हुई कार्रवाई, लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

जबलपुर। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहपुरा में पदस्थ राजस्व निरीक्षक करण सिंह लोधी को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्व निरीक्षक पर सीमांकन प्रकरण में कार्रवाई करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त कार्यालय में आवेदन देकर बताया था कि सीमांकन संबंधी कार्य के लिए राजस्व निरीक्षक करण सिंह लोधी द्वारा 80 हजार रुपए की मांग की जा रही है। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की तैयारी की। लोकायुक्त एसपी अंजूलता पटले के निर्देशन में टीआई जितेंद्र यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने रतन कॉलोनी कटंगा क्षेत्र में कार्रवाई को अंजाम दिया।
जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी को रिश्वत की राशि सौंपी, पहले से तैनात लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के हाथ धुलवाए गए, जिसमें केमिकल परीक्षण पॉजिटिव पाया गया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button