Latest News
थाना प्रभारी नीलेश दोहरे की रणनीति से टूटा लुटेरों का नेटवर्क, 24 घंटे में वारदात का खुलासा
चाकू दिखाकर लूटने निकले बदमाश, बरगी पुलिस ने 24 घंटे में उतारा अपराध का नशा,50 कैमरों ने दिया सुराग, साइबर ट्रैकिंग ने घेरा... थाना प्रभारी नीलेश दोहरे की टीम ने 24 घंटे में दबोचे लुटेरे, बरगी पुलिस के जाल में फंसे लुटेरे, चाकू की नोक पर लूट करने वाले बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार

फिल्मी अंदाज में चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए बदमाशों को शायद यह अंदाजा नहीं था कि बरगी पुलिस उनकी हर चाल पर नजर रख रही है। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश और बरगी पुलिस की मुस्तैदी ने महज कुछ घंटों में पूरे लूटकांड का खुलासा कर दिया। इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराधी चाहे कितनी भी शातिर योजना बना लें, कानून के लंबे हाथों से बच नहीं सकते।
बरगी थाना प्रभारी नील दोहरे ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि घटना 30 मई की देर रात की है। ग्वारीघाट निवासी सर्वम नामदेव अपनी महिला मित्र पलक परतेती के साथ मंडला बायपास क्षेत्र में कार से घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार चार बदमाश वहां पहुंचे और चाकू की नोक पर सर्वम से लगभग 50 हजार रुपये कीमत का आईफोन, तीन हजार रुपये नकद और कार की चाबी लूटकर फरार हो गए।
वारदात के बाद बरगी थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना तिवारी और सीएसपी बरगी अंजुल अयंक मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। इसके बाद शुरू हुआ अपराधियों तक पहुंचने का हाईटेक ऑपरेशन।
पुलिस ने घटना स्थल से लेकर शहर के विभिन्न मार्गों पर लगे लगभग 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कंट्रोल रूम, स्मार्ट सिटी और आसपास के कैमरों की जांच के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल का नंबर सामने आया। इसके साथ ही लूटे गए मोबाइल की साइबर सेल के माध्यम से लोकेशन ट्रेस की गई, जो बिलहरी क्षेत्र में मिली।
तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने कृष उर्फ बाबू सुमन (19 वर्ष) को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपने तीन नाबालिग साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया आईफोन, कार की चाबी, घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी-20-एमसी-4767 बरामद कर ली।
यह कार्रवाई केवल एक लूटकांड का खुलासा नहीं है, बल्कि यह संदेश भी है कि अपराध करके बच निकलना अब आसान नहीं रहा। आधुनिक तकनीक, साइबर ट्रैकिंग और पुलिस की सक्रियता अपराधियों के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी है।
चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए बदमाशों को बरगी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। 50 सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल और साइबर ट्रैकिंग के दम पर पुलिस ने न सिर्फ आरोपियों को पकड़ा बल्कि पूरा लूटा हुआ सामान भी बरामद कर लिया।
मंडला बायपास पर दहशत फैलाने निकले बदमाशों को बरगी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सलाखों के पीछे पहुंचाकर साफ कर दिया है कि जबलपुर में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। पुलिस की सतर्कता, तकनीकी जांच और तेज कार्रवाई ने एक बार फिर कानून का डर अपराधियों के दिलों में पैदा कर दिया है।”
उल्लेखनीय भूमिका -लूट का खुलासा कर विधिविवादित बालकों को पकडने मे थाना प्रभारी बरगी नीलेश दोहरे, उप निरीक्षक अनिल कुमार, प्रधान आरक्षक विजय पटेल, होमनलाल, आरक्षक अजय शर्मा, राजेश मेहरा , चन्द्रशेखर हरदाहा उमाशंकर डेहरिया, वीरेन्द्र धुर्वे, विपुल कुमार सिंह, राज नागवंशी, सुधीर सिंह की सराहनीय भूमिका रही।



