जबलपुर # 17 साल की किशोरी की हत्या करने वाला आरोपी फूफा गिरफ्तार,हत्या कर नहर किनारे फेंका शव

 जबलपुर # 17 साल की किशोरी की हत्या करने वाला आरोपी फूफा गिरफ्तार,हत्या कर नहर किनारे फेंका शव
SET News:

जबलपुर से सुनील सेन की रिपोर्ट,जबलपुर में एक शख्स ने 17 साल की लड़की की हत्या कर दी। आरोपी ने उसके सिर पर पत्थर से कई वार किए। शव नहर किनारे फेंक दिया। वारदात खमरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात की है। शुक्रवार सुबह शव मिला। पुलिस ने आरोपी विक्रम सिंह (37) को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की उसके साले की बेटी थी। उसे फूफा कहती थी।

पुलिस के मुताबिक, लड़की जबलपुर में भरे-पूरे परिवार के साथ रहती थी। उसकी छोटी बुआ की शादी 10 मई को होनी थी। इसके लिए मंडला से बड़ी बुआ, फूफा विक्रम सिंह और अन्य रिश्तेदार घर आए थे।

गुरुवार शाम को हल्दी की रस्म थी। मंडप के नीचे देर रात तक महिलाओं का कार्यक्रम चलता रहा। लड़की भी सहेलियों और बहनों के साथ इसमें मौजूद थी। वह बड़ी बुआ से कह रही थी कि छोटी बुआ की शादी में नई साडी पहनना है। इस पर लड़की की मां ने हामी भर दी।

पास ही खड़ा उसका फूफा विक्रम सिंह यह सुन रहा था। उसने थोड़ी देर बाद लड़की से पूछा- क्या मांग रही हो बुआ से? लड़की ने कहा कि मुझे नई साड़ी चाहिए। कल जब बारात आएगी तो मैं वही पहनूंगी। इस पर विक्रम ने कहा, ‘मेरे साथ चलो। दिला देता हूं।’ इस पर वह विक्रम के साथ बाजार के लिए घर से निकल गई।

लड़की की चाची ने उन्हें घर से निकलते देख लिया था। करीब डेढ़ घंटे बाद विक्रम अकेला लौटकर आया। घरवालों ने लड़की के बारे में पूछा तो उसने बताया, ‘मैं उसे सड़क किनारे खंभे के पास छोड़ गया था।’

लड़की की दादी ने विक्रम से पूछा- उसे साथ ले गए थे तो अकेले क्यों आए? कहां छोड़ दिया उसे? इस पर आरोपी ने कहा, ‘मेरे ऊपर शक मत करो। आपको क्या लगता है? मैंने उसे बेच दिया है?’ इतना कहकर वह बाइक उठाकर फिर घाट की तरफ चला गया।

लड़की के चाचा ने बताया कि जिस समय दोनों घर से निकले थे, उस दौरान लाइट नहीं थी। रात 12 बजे जब विक्रम आया तो उसने कहा कि लड़की को खंभे के पास छोड़कर रांझी चला गया था। परिवार ने पूछा कि रांझी में किस दोस्त के पास गए थे, फोन लगाकर बात कराओ।

पुलिस पहुंची तो परिवारवालों ने विक्रम पर ही शक जताया। पुलिस ने उससे पूछताछ की। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जबलपुर-डिंडोरी मार्ग से करीब एक किलोमीटर दूर बीरनेर नहर किनारे एक लड़की की खून से सनी लाश मिली है। आसपास खून से सने कुछ पत्थर भी पड़े हैं।

पुलिस लड़की के परिजन को लेकर मौके पर पहुंची। उन्होंने लाश को पहचान लिया

शुरू में वह बरगलाता रहा। सख्ती की तो टूट गया। लड़की की हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे तुरंत कस्टडी में ले लिया।

पुलिस का कहना है कि लड़की का सिर पत्थर से कुचला गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि उसके साथ कोई और अपराध हुआ या नहीं।
बुआ की बारात नहीं आई, भतीजी की अर्थी निकली

लड़की की छोटी बुआ की शादी बरगी के पास एक गांव में तय हुई थी। शुक्रवार को बारात आनी थी। घटना की जानकारी ससुरालवालों को मिली तो वे शुक्रवार दोपहर को जबलपुर आए और बहू को साथ ले गए। न ढोल बजा, न ही कोई रस्म हुई। जिस घर में बुआ की बारात आनी थी, उसी घर से भतीजी की अर्थी निकली।

jabalpur reporter

Related post