जबलपुर में धनवंतरी नगर चौकी प्रभारी का तबादला: क्षेत्रवासियों और पुलिसकर्मियों ने दी विदाई, समारोह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे

 जबलपुर में धनवंतरी नगर चौकी प्रभारी का तबादला: क्षेत्रवासियों और पुलिसकर्मियों ने दी विदाई, समारोह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे
SET News:

जबलपुर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र की धनवंतरी नगर चौकी के प्रभारी दिनेश गौतम का स्थानांतरण हो गया है। उन्हें अब पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के द्वारा घमापुर थाना में नियुक्त किया गया है। उनके स्थानांतरण पर क्षेत्रवासियों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें विदाई दी।

अपने कार्यकाल के दौरान दिनेश गौतम जनता के बीच काफी लोकप्रिय रहे। उन्हें अपराध नियंत्रण में सख्ती, निष्पक्षता और जनता के प्रति समर्पण के लिए जाना जाता था। उनके नेतृत्व में चौकी क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रहा, जिससे आम जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ी।

विदाई समारोह में क्षेत्रवासियों ने उनकी ईमानदारी, निष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की। उनकी कार्यशैली और अनुशासन ने पुलिस और जनता के बीच विश्वास का एक मजबूत सेतु बनाया।

धनवंतरी नगर क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी विदाई ने जहां क्षेत्र में सम्मान का माहौल बनाया, वहीं जनता के दिलों में उनके प्रति गहरा स्नेह और विश्वास भी छोड़ा।

विदाई समारोह में टीआई, बी डी द्विवेदी
चौकी प्रभारी, दुर्गेश मरावी,BJP पार्षद जितेंद्र कटारे
उप निरीक्षक,विनोद द्विवेदी,चंद्रभान सिंह,सहायक उपनिरीक्षक,कुंजीलाल मेहरा, हृदय नारायणपांडे, अनिल परिहार, टीकाराम चौधरी,प्रधान आरक्षक,दीपक,दिलीप पाठक, राजेश तिवारी, आरक्षक,रजनीश यादव,अमरेंद्र,मनोज मिश्रा,नितिन, आशीष, आकाश पांडे, प्रभात, पत्रकारों और क्षेत्र के गणमान्य सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

jabalpur reporter

Related post