शिवराज सरकार की कैबिनेट मीटिंग पचमढ़ी में:कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं, CM को मंत्री देंगे प्रेजेंटेशन; मिशन 2023 पर भी फोकस

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मिशन मोड में आ गए हैं। 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरकार रणनीति पर नए सिरे से काम कर रही है। इसकी तैयारी के लिए सरकार पचमढ़ी में 26 और 27 मार्च को मंथन कर रही है। चिंतन बैठक शुरू हो चुकी है। CM ने अलग-अलग योजना, मिशन और पहलुओं के लिए मंत्रियों की कमेटी बनाई थी, जो पिछले कई दिन से इन विषयों पर काम कर रही थी। सभी मंत्री तैयार योजनाओं पर पचमढ़ी में मुख्यमंत्री के सामने प्रेजेंटेशन देंगे। हर विषय के लिए आधे घंटे का समय दिया गया है।
अपडेट्स:-
- चिंतन बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस चिंतन मंथन से जो अमृत निकलेगा, उसको हम जनता के बीच बांटेंगे। जनता के कल्याण के लिए, प्रदेश के विकास के लिए इसका उपयोग करेंगे।
-
शुक्रवार देर रात पचमढ़ी पहुंचे थे मुख्यमंत्री-मंत्री
शिवराज सिंह चौहान देर रात मंत्रियों के साथ बस से पचमढ़ी पहुंचे। वह यहां रविशंकर भवन में रुके हुए हैं। शनिवार सुबह उन्होंने योगासन करने के बाद दो ट्वीट किए। लिखा- पचमढ़ी की सुबह जीवन में नवीनता, आनंद एवं सकारात्मकता के अद्भुत संगम से परिचय कराती है।
-
पहला प्रेजेंटेशन- तीर्थ दर्शन योजना का
सुबह 10 बजे चिंतन शिविर में दीप प्रज्ज्वलन हुआ। सुबह 10.30 बजे सबसे पहले मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को रीलॉन्च करने की तैयारी का प्रेजेंटशन हुआ। मंत्री उषा ठाकुर, गोविंद सिंह राजपूत, मोहन यादव और भारत सिंह कुशवाहा ने योजना का प्रेजेंटेशन दिया।हर विषय पर आधे घंटे का प्रेजेंटेशन
शनिवार को लाडली लक्ष्मी योजना, राशन वितरण व्यवस्था, सीएम राइज योजना का प्रचार-प्रसार और क्रियान्वयन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की योजनाओं, जल जीवन मिशन, अनुसूचित जनजाति समूह, अनुसूचित जाति वर्ग के विकास, प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों को रेत उपलब्ध कराने, आवारा पशुओं की बेहतर व्यवस्था, गोवर्धन योजना और कर्मचारी संघों की समस्याओं संबंधी विषय पर चर्चा होगी। शाम 7 बजे पहले दिन का समापन होगा।बैठक में दो दिन क्या होगा…
26 मार्च शनिवार
- सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री का संबोधन।
- सुबह 10.30 बजे मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को पुन: शुरू करने के लिए समिति का प्रेजेंटेशन।
- 11 बजे कन्या विवाह योजना की विस्तृत प्रक्रिया और रूपरेखा के लिए समिति का प्रेजेंटेशन।
- दोपहर 12 बजे लाडली लक्ष्मी योजना की समिति का प्रेजेंटेशन एवं लाडली लक्ष्मी-2 पर चर्चा।
- दोपहर 12.30 बजे राशन वितरण की व्यवस्था प्रभावी रूप से जनता के समक्ष रखने हेतु समिति का प्रस्तुतिकरण।
- दोपहर 1 बजे सीएम राइज स्कूल के प्रभावी प्रचार-प्रसार और क्रियान्वयन के लिए समिति का प्रस्तुतिकरण।
- दोपहर 2.30 बजे लोक स्वास्थ्य एवं एवं परिवार कल्याण विभाग की योजना को प्रभावी तरीके से रखने के लिए समिति का प्रस्तुतिकरण।
- दोपहर 3 बजे जल-जीवन मिशन के क्रियान्वयन और सुप्रचारित करने के लिए समिति का प्रेजेंटेशन।
- दोपहर 3.30 बजे अनुसूचित जनजाति समूह के विषयों संबंधी योजना हेतु समिति का प्रेजेंटेशन।
- शाम 4 बजे अनुसूचित जाति समूह के विषयों संबंधी योजना हेतु समिति का प्रेजेंटेशन।
- शाम 4.30 बजे ओबीसी और सामान्य वर्ग के विषयों संबंधी योजना हेतु समिति का प्रेजेंटेशन।
- शाम 5 बजे प्रधानमंत्री आवास के मकानों के निर्माण के सुचारु क्रियान्वयन हेतु समिति का प्रेजेंटेशन।
- शाम 5.30 बजे सड़कों पर विचरण करने वाले पशुओं की बेहतर व्यवस्था के लिए समिति का प्रेजेंटेशन।
- शाम 6 बजे गोवर्धन योजना पर विचार हेतु समिति का प्रेजेंटेशन।
- शाम 6.30 बजे कर्मचारी संघों से उनकी समस्याओं पर बात करने हेतु समिति से चर्चा।
- शाम 7 बजे मुख्यमंत्री का संबोधन।
27 मार्च के कार्यक्रम
- सुबह 9 बजे दिनांक 3 से 11 जनवरी में विभागीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन पर चर्चा।
- प्रात: 11 बजे विभागीय कार्यों, नवाचार एवं आगामी रणनीति पर चर्चा।
- दोपहर 3 बजे प्रभार के जिलों से संबंधित विषयों पर चर्चा।
- रात 6.30 बजे मुख्यमंत्री का समापन उद्बोधन।
- रात 7.30 बजे मुख्यमंत्री द्वारा प्रेस ब्रीफिंग