Daily News UpdatesLatest NewsMP

Flyover in Jabalpur: रानीताल से मदन महल स्टेशन तक अंडरग्राउंड होगी बिजली लाइन

दमोहनाका से मदन महल फ्लाईओवर में अब बिजली की लाइनों के करीब एक किलोमीटर के ​हिस्से को अंडरग्राउंड किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने फ्लाइ ओवर की ड्राइंग में बिजली लाइन को लेकर बदलाव किया है। पहले बिजली की सभी लाइन को अंडरग्राउंड की जा रही थी ​इसके लिए करीब 24 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया था लेकिन बाद में लागत बढ़ने की वजह से लोक निर्माण विभाग ने ओवर हेड लाइन करने की योजना बनाई इस कार्य में करीब 12 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार करवाया। अब फिर से रानीताल से मदन म​हल के बीच की लाइन को अंडरग्राउंड लाइन की जा रही है।

भाजपा के संभागीय कार्यालय से लेकर मदन महल स्टेशन तक की लाइन को ओवर हेड की बजाए अब जमीन के भीतर रखने का निर्णय हुआ है। इस वजह से करीब चार करोड़ रुपये अतिरिक्त व्यय हाे रहा है। बताया जा रहा है कि ओवर हेड लाइन खींचने में जमीन की ज्यादा जरूरत पड़ रही थी जबकि इस क्षेत्र से कब्जे हटाने में विभाग को परेशानी आ रही है इसलिए बिजली लाइन को अंडरग्राउंड करने का निर्णय हुआ है।

नगर संभाग पश्चिम के कार्यपालन अभियंता हिमांशु अग्रवाल और ठेका कर्मियों ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। बिजली विभाग ने प्रस्ताव बनाया है उसमें करीब 1.1 किमी लाइन दोनो ओर बिछाई जाएगी। इससे पहले दमोहनाका से मदन महल तक ओवर हेड लाइन लगाने का बजट बनाया गया था। इसी हिसाब से निर्माण कंपनी ने लाइनों को सड़क किनारे शिफ्ट भी किया है लेकिन भाजपा कार्यालय रानीताल से मदन महल थाने के बीच का क्षेत्र घना होने के कारण यहां बड़ी-बड़ी इमारत आ रही है जिन्हें हटाने में विभागीय स्तर पर लंबी कवायद करनी पड़ रही है। याद रहे कि नगर संभाग पश्चिम की तरफ से इससे पहले ओवर हेड लाइन शिफ्ट करने के लिए 12 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया था। लोक निर्माण विभाग ने बजट की कमी बताकर अंडरग्राउड लाइन शिफ्ट करवाने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद ही ओवर हेड लाइन का प्रस्ताव पुनरीक्षित हुआ था। अब विशेष रूप से एक बार फिर कुछ क्षेत्र को अडंरग्राउंड किया जा रहा है। इसमें 11 केवी और 33 केवी की लाइनों को शिफ्ट किया जाएगा। शेष जगह की बिजली लाइन ओवर हेड ही रहेगी।

Related Articles

Back to top button