Crime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर: बीच सड़क युवक पर किया चाकू से हमला, आरोपी मौके से फरार घायल युवक की हालत नाजुक

बीच सड़क युवक पर किया चाकू से हमला, आरोपी मौके से फरार घायल युवक की हालत नाजुक

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक बार फिर दिनदहाड़े चाकू बाजी की घटना सामने आई जहां बदमाशों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है बेख़ौफ होकर बदमाश खुलेआम चाकू बाजी की घटनाओं को अंजाम देते नजर आ रहे हैं शहर में हो रही लगातार चाकू बाजी की घटना से अब लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है, जहां अधारताल थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक पर उसके ही मोहल्ले का रहने बदमाश ने प्राणघातक चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी हालत गंभीर होने की वजह से उसे जबलपुर के मेडिकल अस्पताल में रेफर कर दिया जहां युवक की हालत नाजुक बनी हुई है

क्या है पूरा मामला
अधारताल के संजय नगर के दुर्गा चौक में देखने को मिली जहा राधेकृष्ण सोनी का कैलकुलेटर रास्ते मे गिर गया।वही कैलकुलेटर आरोपी चिंटू पासी को मिला जहा ढूंडते हुए जब राधेकृष्ण दुर्गा चौक पहुँचा तो चिंटू पासी ने बताया की कैलकुलेटर उसके पास है, कैलकुलेटर के बदले चिंटू पासी ने गांजे की पुड़िया राधेकृष्ण से मांगी जब राधे कृष्ण ने गांजे की पुड़िया लाकर नही दी तो चिंटू पासी ने गाली गलौच कर जेब से चाकू निकालकर राधे कृष्ण पर प्राणघातक हमला कर दिया और मोके से फरार हो गया,घायल को गंभीर अवस्था मे मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया, जहां घायल युवक की हालत अभी नाजुक बताई जा रही है वहीं डॉक्टरों की निगरानी में घायल युवक का इलाज किया जा रहा है,

परिजनों ने दी मामले में जानकारी
घायल राधेकृष्ण सोनी संजय नगर थाना अधारताल क्षेत्र के निवासी है, परिजनों ने बताया कि राधेकृष्ण सोनी सोनी कोचिंग क्लास पड़ता है और अपने घर से बच्चों को पढ़ने के लिए कोचिंग क्लास जा रहा था जहां दुर्गा चौक के पास उसके बैग से कैलकुलेटर गिर गया और आरोपी के द्वारा उसे कैलकुलेटर देने के लिए गांजे की पुड़िया मांग रहा था जब घायल ने उसे मना किया तो बदमाश ने चाकू निकाला और उसे पर हमला कर दिया जिसकी शिकायत परिजनों के द्वारा अधारताल थाने में की गई लेकिन पुलिस ने समय रहते अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की है वहीं परिजनों का आरोप है कि परिवार के लोग थाने पहुंचे तो उन्हें वहां से भगा दिया और यह बोला गया की मेडिकल अस्पताल से सूचना आएगी फिर कार्यवाही करेंगे जहां परिजन थाने से वापस आ गए और घायल युवक को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया जिसका इलाज अस्पताल में जारी है,

जबलपुर में बढ़ते अपराध
जबलपुर शहर में हत्या लूट डकैती चोरी जैसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है लगातार हो रही घटनाओं से आम नागरिकों में दहशत का माहौल व्याप्त है, वही शाम होते ही सड़कों पर वाहन चेकिंग के लिए पुलिस चालान काटने के लिए खड़ी हो जाती है और अपराधी बेखौफ होकर खूनी खेल की वारदात को अंजाम देते नजर आते हैं,

Related Articles

Back to top button