Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर: जेब में पिस्टल, मैगजीन में 3 कारतूस! पुलिस को देखकर भागा युवक, फिर दबोचा गया

जबलपुर। एसपी सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अवैध हथियारों के खिलाफ चल रही कार्रवाई में लार्डगंज पुलिस ने 21 वर्षीय आकाश कुशवाहा को देशी पिस्टल और तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। एएसपी आयुष जाखड़ एवं सीएसपी अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने जीरो डिग्री बायपास के पास दबिश देकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी में जींस की जेब से देशी पिस्टल मिली, जिसकी मैगजीन में तीन कारतूस लोड थे। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब हथियार कहां से और कैसे मिला, इसकी जांच कर रही है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अंदेश त्रिपाठी, शिवम पांडे और मुन्ना अस्के की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles