जबलपुर पुलिस की पैनी नजर, अपराधी गिरफ्तार: धनवंतरी नगर चौकी पुलिस ने चाकूबाजी का किया खुलासा, समय रहते टली बड़ी वारदात
पुलिस की पैनी नजर, अपराधी गिरफ्तार: धनवंतरी नगर चौकी पुलिस ने चाकूबाजी का किया खुलासा, समय रहते टली बड़ी वारदात

जबलपुर में पुलिस की सजगता और तेज कार्रवाई ने एक संभावित बड़ी घटना को होने से पहले ही रोक दिया। अंधमुख बाईपास स्थित अघुंवा रेलवे ब्रिज के पास हुई चाकूबाजी की घटना में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूरे ऑपरेशन में धनवंतरी नगर पुलिस चौकी और उसके प्रभारी की अहम भूमिका रही, जिनकी मुस्तैदी ने अपराधी को कानून के शिकंजे में पहुंचाया।
घटना में घायल हुए राकेश विश्वकर्मा (28 वर्ष), निवासी शास्त्री नगर सोनी कॉलोनी, थाना तिलवारा, को तत्काल मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
धनवंतरी नगर चौकी प्रभारी दुर्गेश मरावी ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित रणनीति बनाई और इलाके में घेराबंदी कर दी। इसी दौरान आरोपी पवन वंशकार (19 वर्ष), निवासी ग्राम अंधुवा, को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह दूसरी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है। साथ ही, अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
धनवंतरी नगर पुलिस चौकी की इस प्रभावी कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जब पुलिस पूरी सतर्कता के साथ काम करती है, तो अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं बचती। इस सफलता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है, वहीं पुलिस की कार्यशैली की भी जमकर सराहना हो रही है।
इस पूरी कार्यवाही में चौकी प्रभारी के साथ आरक्षक रजनीश यादव आरक्षक अमरेन्द्र की अहम भूमिका रही



