Latest News

जबलपुर में फरार बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा, एसपी ने घोषित किए इनाम”

फरार बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा, एसपी ने घोषित किए इनाम”

जबलपुर। जिले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय ने विभिन्न मामलों में फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किया है। उन्होंने कहा है कि जो भी व्यक्ति इन आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद करेगा या सटीक सूचना देगा, उसे निर्धारित नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा और उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस द्वारा जारी सूची के अनुसार थाना रांझी के अपराध क्रमांक 294/26 में तीन आरोपियों—प्रिस नेल्सन, विकास नेल्सन उर्फ रिंकू और अर्पित कुशवाहा—पर कुल 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। ये आरोपी ओमती क्षेत्र के बराट कम्पाउंड के निवासी बताए गए हैं।
वहीं थाना माढ़ोताल के अपराध क्रमांक 26/2026 (एनडीपीएस एक्ट) में दिलीप चौधरी और राजा सोनकर नामक दो आरोपियों पर 4 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। इसी थाना के एक अन्य मामले (अपराध क्रमांक 77/26) में बबीता सोनकर पर 3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
थाना विजय नगर के अपराध क्रमांक 97/26 में धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में फरार चल रहे सचिन श्रीवास्तव और बॉबी उर्फ फतेह सिंह पर 4 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
इसके अलावा थाना मझगवां के अपराध क्रमांक 39/26 में सचिन पटेल, कान्हा तिवारी और पुष्कार त्रिपाठी उर्फ रिंकू पर 3-3 हजार रुपये का इनाम रखा गया है।
पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और इन फरार आरोपियों के बारे में कोई भी जानकारी तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

Related Articles

Back to top button