Latest News

जबलपुर में मामूली विवाद में खूनी हमला: युवक पर चाकू से वार, तीन आरोपी फरार

मामूली विवाद में खूनी हमला: युवक पर चाकू से वार, तीन आरोपी फरार

जबलपुर के थाना अधारताल क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रात लगभग 11:10 बजे की बताई जा रही है, जिसमें एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित अभिषेक पाण्डे (26 वर्ष), निवासी वेलकम कॉलोनी, पेशे से फोटोग्राफर है। घटना के समय वह महरापुर व्हील मोड़ स्थित शराब दुकान के पास एक किराना दुकान पर सामान लेने गया था। इसी दौरान उसकी मुलाकात उसके एक दोस्त से हो गई और दोनों वहीं खड़े होकर बातचीत करने लगे।
तभी वहां पहले से मौजूद शुभम मिश्रा अपने दो अन्य साथियों के साथ आया और अभिषेक को देखकर गाली-गलौज करने लगा। जब अभिषेक ने इसका विरोध किया और शांत रहने को कहा, तो तीनों आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। पहले उन्होंने हाथ-मुक्कों से मारपीट की और फिर स्थिति अचानक हिंसक हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, शुभम मिश्रा ने अभिषेक की हत्या करने की नीयत से उस पर चाकू से हमला किया। हालांकि अभिषेक ने खुद को बचाने की कोशिश की, जिससे वार सीधे पेट में न लगकर उसकी जांघ पर लगा। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही खून बहने लगा।
घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी अभिषेक को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए पहुंचाया गया।
थाना अधारताल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(बी), 109, 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button