IndiaJabalpurLatest NewsMP

महाकौशल पत्रकारिता पुरस्कार से परितोष वर्मा सम्मानित।

जबलपुर। ज्ञान तीर्थ माधवराव सप्रे संग्रहालय द्वारा भोपाल में आयोजित अलंकरण तथा पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओमप्रकाश रावत तथा अध्यक्षता कर रहे अपर मुख्य सचिव एवं बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के कुलगुरु अनुपम राजन , पूर्व सांसद तथा मध्य प्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के कार्य अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा द्वारा युवा पत्रकार एवं दैनिक जयलोक के संपादक परितोष वर्मा को लक्ष्मीनारायण गुप्त स्मृति महाकौशल पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।विशेष रूप से उपस्थित थे इस कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री विजय दत्त श्रीधर द्वारा किया गया। सादर प्रकाशनार्थ। सच्चिदानंद शेकटकर।

Related Articles