मैहर # गायत्री शक्तिपीठ द्वारा मैहर जेल में की गई श्रीराम पुस्तकालय की स्थापना

मैहर, राजकुमार रजक। गायत्री शक्तिपीठ मैहर के तत्वाधान में मैहर जेल जिला मैहर में बुधनी परिजन प्रेमलाल कुशवाहा के नेतृत्व में श्रीराम पुस्तकालय की स्थापना की गई। जिसमें मैहर के वरिष्ठ परिजन अर्जुन पटेल व जया दीदी के वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर पुस्तकालय हेतु एक अलमारी, गुरुदेव का सद्साहित्य, मन्त्र लेखन पुस्तिका एवं गुरुदेव का जीवंत चित्र प्रदान किया।
प्रेम लाल कुशवाहा द्वारा बंदियों को अपने अंतः करण को खाली करके एक बुराई वेद माता गायत्री एवं माता नर्मदा की सूक्ष्म उपस्थिति में छोड़ने का संकल्प दिलाया उन्होंने कहा “गहना कर्मणो गति “पुस्तक को लेकर बताया कि हम जो भी काम करते हैं वह वापस हमारे पास लौट कर आता है। श्री कुशवाहा ने जेल में चल रहे पुरोहित प्रशिक्षण की समीक्षा की एवं प्रांतीय प्रतिनिधि होने के नाते मार्गदर्शन भी किया कार्यक्रम में जेल अधीक्षक श्री राम त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति में उन्होंने स्वयं बंदियों से कहा कि आप जेल में नहीं हो, बल्कि यह जीवन की एक स्थित है जीवन का एक अध्याय हैं, आप सकुशल अपने घर वापस जाओगे और अपना अपना जीवन यापन करोगे।
कार्यक्रम में जेल के सभी बंदी, बृजेश कुमार सोनी, प्रकाश बाबू नामदेव, पुरोहित प्रशिक्षक, अर्जुन पटेल, कोदूलाल वर्मा, जेल अधीक्षक श्रीराम त्रिपाठी, बुधनी परिजन प्रेमलाल कुशवाहा की गरिमा में उपस्थिति रही। इस अवसर पर एक कहानी” अहंकार “सुनाई गई जिसमें अहंकार किस प्रकार व्यक्तित्व के निर्माण में बाधक होता है बताया गया। यज्ञ कर्मकांड के अंतर्गत गायत्री स्तवनम् एवं अग्नि प्रदीपनम् की जानकारी प्रदान की गई।