जबलपुर: सेबा से निवृत्त हुये 8 अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह द्वारा दी गयी भावभीनी विदाई

 जबलपुर: सेबा से निवृत्त हुये 8 अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह द्वारा दी गयी भावभीनी विदाई
SET News:

जबलपुर सेट न्यूज! आज शाम 7 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर कार्यवाहक निरीक्षक राजेन्द्र बागरी थाना अ.जा.क. , कार्यवाहक उप निरीक्षक विजय कुमार परोहा पुलिस लाईन, कार्यवाहक उप निरीक्षक बृजेश सिंह जाट, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक केशव प्रसाद मिश्रा थाना बेलबाग, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक रामप्रकाश तिवारी चौकी यादव कालोनी, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक मेहमूद खान पुलिस लाईन, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक बद्री प्रसाद तिवारी पुलिस लाईन, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक बालगोविंद शर्मा नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय गोरखपुर को पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सोनाक्षी सक्सेना एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बी.एस. गोठरिया की उपस्थिति में सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि आप सभी कीे 33 से 42 साल तक की सेवा अवधी शानंदार, यादगार एवं बेदाग रही। आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को एवं आपके परिवार को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें, यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय मुझे अपनी समस्या बता सकते है, आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा।

सुनील सेन सेट न्यूज जबलपुर,

jabalpur reporter

Related post