जबलपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम; यातायात थाना प्रभारी ने दी छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों और साइबर अपराध की जानकारी 

 जबलपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम; यातायात थाना प्रभारी ने दी छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों और साइबर अपराध की जानकारी 
SET News:
जबलपुर की गढ़ा यातायात पुलिस ने कप्तान संम्पत  उपाध्याय के द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत महर्षि विद्यालय शास्त्री नगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और आम लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना और दुर्घटनाओं से बचाव की जानकारी देना था।
यातायात नियमों की दी जानकारी,
कार्यक्रम में गढ़ा यातायात थाना प्रभारी पूर्वा चौरसिया ने 300 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना, तेज गति से वाहन न चलाना और नियमों का पालन करना दुर्घटनाओं को कम कर सकता है।
ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें,
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और नजदीकी थाने में जानकारी दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
यह रहे उपस्थित,
कार्यक्रम में थाना प्रभारी यातायात गढ़ा पूर्वा चौरसिया, सूबेदार वीरेंद्र आरख, सहायक उप निरीक्षक शिवचरण दुबे ओर विद्यालय स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

jabalpur reporter

Related post