Latest News
जबलपुर के अमखेरा शराब दुकान पर अवैध आहता, आदेशों की उड़ रही धज्जियां
अमखेरा शराब दुकान पर अवैध आहता, आदेशों की उड़ रही धज्जियां

जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र के अमखेरा स्थित शराब दुकान से खुलेआम अवैध आहता संचालित किया जा रहा है। यहां दिनदहाड़े लोगों को बैठाकर शराब पिलाई जा रही है, जिससे क्षेत्र का माहौल लगातार बिगड़ता जा रहा है। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि यह सब लंबे समय से चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग पूरी तरह अनदेखी कर रहे हैं।
प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री Shivraj Singh Chouhan द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और आहते बंद करने के सख्त निर्देश दिए गए थे, लेकिन शहर में इन आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अमखेड़ा इसका ताजा उदाहरण बनकर सामने आया है, जहां नियमों को ताक पर रखकर अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं।
आरोप है कि आबकारी विभाग इस पूरे मामले में “कुंभकरण की नींद” में सोया हुआ है। क्षेत्र में खुलेआम चल रहे इस अवैध आहते पर कोई कार्रवाई नहीं होना कई सवाल खड़े करता है। वहीं, पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में है, क्योंकि थाना क्षेत्र में यह सब होने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस अवैध आहते पर कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रह सके और आम जनता को राहत मिल सके।



