Latest News

जबलपुर में कड़क थाना प्रभारी और मुस्तैद पुलिस टीम का एक्शन: संजीवनी नगर में ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन

कड़क थाना प्रभारी और मुस्तैद पुलिस टीम का एक्शन: संजीवनी नगर में ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन

जबलपुर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में इन दिनों थाना प्रभारी और उनकी पुलिस टीम की सक्रियता लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। सड़क पर खुद उतरकर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग अभियान को लीड कर रहे हैं और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
संजीवनी नगर थाना पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह सघन वाहन चेकिंग अभियान अब असर दिखाने लगा है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पूरी टीम सड़कों पर मुस्तैद नजर आ रही है। चौराहों और प्रमुख मार्गों पर पुलिसकर्मी हर वाहन को रोककर जांच कर रहे हैं और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है।
इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले, सीट बेल्ट न लगाने वाले चारपहिया चालकों के खिलाफ मौके पर ही चालानी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही दस्तावेजों की भी बारीकी से जांच की जा रही है। खास बात यह है कि थाना प्रभारी खुद टीम के साथ मौजूद रहकर पूरे अभियान को मॉनिटर कर रहे हैं और हर पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी पूरी मुस्तैदी से निभाता नजर आ रहा है।
थाना प्रभारी बी डी द्विवेदी कहना है कि हमारी पूरी टीम सड़क पर उतरकर लोगों की सुरक्षा के लिए काम कर रही है। हमारा उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करना भी है। सभी से अपील है कि नियमों का पालन करें। थाना प्रभारी और उनकी टीम की इस मुस्तैदी का असर साफ दिखाई दे रहा है। क्षेत्र में वाहन चालकों के बीच नियमों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है और लोग पुलिस की इस पहल को सराह रहे हैं।
फिलहाल, संजीवनी नगर थाना पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है और थाना प्रभारी के नेतृत्व में पूरी टीम नियम तोड़ने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए सड़क सुरक्षा का संदेश दे रही है।

Related Articles

Back to top button