Latest News
जबलपुर: शास्त्री ब्रिज के पास शराब ठेकेदार की मनमानी, अवैध आहते में खुलेआम छलक रहे जाम, शराब दुकान के पीछे बना शराबियों का अड्डा
शास्त्री ब्रिज के पास शराब ठेकेदार की मनमानी, अवैध आहते में खुलेआम छलक रहे जाम, शराब दुकान के पीछे बना शराबियों का अड्डा

जबलपुर में शहर के व्यस्त इलाके शास्त्री ब्रिज चौराहे से महज चंद कदमों की दूरी पर स्थित शराब दुकान इन दिनों नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाती नजर आ रही है। यहां शराब ठेकेदार की मनमानी इस कदर हावी है कि कानून और जिम्मेदार विभागों की मौजूदगी भी बेअसर साबित हो रही है।
तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि दुकान के ठीक पीछे एक अवैध आहता तैयार कर दिया गया है, जहां दिनदहाड़े शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। बिना किसी डर के खुलेआम शराब का सेवन किया जा रहा है, जिससे आसपास के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अवैध गतिविधि लंबे समय से चल रही है, लेकिन न तो पुलिस कोई ठोस कार्रवाई कर रही है और न ही आबकारी विभाग इस पर ध्यान दे रहा है।
यहां रोजाना शराबियों की भीड़ लगी रहती है, जिससे माहौल खराब होता है। कई बार शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सबसे हैरानी की बात यह है कि इतनी व्यस्त जगह पर खुलेआम चल रहे इस अवैध आहते से यह साफ जाहिर होता है कि ठेकेदार को न तो कानून का डर है और न ही प्रशासन का खौफ। अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में पुलिस और आबकारी विभाग कब जागते हैं और इस अवैध गतिविधि पर कब लगाम लगाई जाती है।



