डिंडौरी # हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर में निकाली रैली

 डिंडौरी # हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर में निकाली रैली
SET News:

डिंडौरी, गणेश मरावी। आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश में 13 से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा अभियान“ चलाया जा रहा है। इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर इसमें सभी नागरिकों को जोड़ने के उद्देश्य से जिले में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में जिला प्रशासन डिंडौरी द्वारा जिला मुख्यालय पर तिरंगा रैली निकाली गई।
तिरंगा रैली में तिरंगा झंडा लेकर जन-जन तक ’’हर घर तिरंगा अभियान’’ का संदेश पहुंचाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता सारस, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, ज़िला पंचायत सीईओ नंदा भलावे कुशरे और एसडीएम रामबाबू देवांगन सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी तिरंगा रैली में शामिल हुए। ’’हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत जिले के विकासखण्ड मुख्यालयों सहित ग्राम पंचायतों में भी तिरंगा रैली निकाली गई है।
तिरंगा रैली मुख्य रानी अवंती बाई चैक से प्रारंभ होकर भारत माता चैक होते हुए मुख्य मार्ग से कलेक्टेªट परिसर पहुंची। तिरंगा रैली में अधिकारी-कर्मचारी, आम नागरिक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी विकास मिश्रा एवं जिला नोडल स्वीप नंदा भलावे कुशरे के निर्देशन में हर घर तिंरगा अभियान के तहत तिरंगा रैली के दौरान मौजूद अधिकारियों-कर्मचारियों, आम नागरिकों व विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।

Related post