Latest News

SP सम्पत उपाध्याय का एक्शन मोड: एक रात में 263 वारंट तामील, वर्षों से फरार अपराधी सलाखों के पीछे”

SP सम्पत उपाध्याय का एक्शन मोड: एक रात में 263 वारंट तामील, वर्षों से फरार अपराधी सलाखों के पीछे”

जबलपुर में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने एक बार फिर अपनी सख्त और प्रभावी कार्यशैली का परिचय दिया है। उनके सीधे निर्देशन में चलाए गए विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान ने अपराधियों के बीच हड़कंप मचा दिया।
25 अप्रैल की रात 9 बजे से शुरू हुआ यह मेगा ऑपरेशन 26 अप्रैल की रात 2 बजे तक लगातार चलता रहा। इस दौरान पूरे जिले में पुलिस की कई टीमें बनाई गईं, जिनका नेतृत्व खुद वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। हर टीम को स्पष्ट निर्देश थे—लंबे समय से फरार अपराधियों को हर हाल में पकड़ना है।
एसपी सम्पत उपाध्याय की रणनीति और मॉनिटरिंग का ही परिणाम रहा कि एक ही रात में 263 वारंट तामील किए गए। इनमें 131 गैर-जमानती वारंट, 77 गिरफ्तारी वारंट और 55 जमानती वारंट शामिल हैं। कई ऐसे आरोपी, जो वर्षों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे, उन्हें आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया।
इस पूरे अभियान में एसपी की सख्ती साफ नजर आई। उन्होंने पहले से ही अपराधियों का डाटा तैयार कर टीमों को टारगेट दिए थे, जिससे पुलिस सीधे सही ठिकानों पर पहुंची और सफलता मिली।
केवल गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। देर रात घूमने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर अपराध पर अंकुश लगाने का संदेश दिया गया।
एसपी सम्पत उपाध्याय ने स्पष्ट कहा कि जबलपुर में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। जो भी कानून से बचने की कोशिश करेगा, उसे इसी तरह पकड़कर न्यायालय के सामने लाया जाएगा।
इस कार्रवाई ने न सिर्फ अपराधियों में डर पैदा किया है, बल्कि आम जनता में सुरक्षा और भरोसे का माहौल भी मजबूत किया है। पुलिस का यह अभियान साफ संकेत है कि अब जबलपुर में कानून का राज पूरी सख्ती के साथ लागू होगा।

Related Articles

Back to top button