जबलपुर: रंगदारी वसूलने अज्ञात बदमाशों ने किया चाकू बका से हमला,

 जबलपुर: रंगदारी वसूलने अज्ञात बदमाशों ने किया चाकू बका से हमला,
SET News:

रंगदारी वसूलने अज्ञात बदमाशों ने किया चाकू बका से हमला,


SET NEWS, जबलपुर। लार्डगंज थाना अतंर्गत कछपुरा रेलवे फाटक पार कर पान के टपरे से सिगरेट ले रहे एक युवक पर अज्ञात दो लड़कों ने शराब के लिए रुपए की मांग की, मना करने पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू व बका से उस पर हमलाकर घायल कर दिया| घायल युवक को उपचार के लिए मेडीकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है| पुलिस ने बताया कि त्रिमूर्ति नगर गोहलपुर निवासी 24 वर्षीय नवीन श्रीवास्तव गत रात लगभग 10 बजे अपने घर से अपने दोस्त सोनू पटेल, देव अवस्थी, सचिन गुप्ता के साथ घूमने सोनू पटैल की अल्टो कार से निकले थे घूमते हुये गुलौआ चौक होकर कछपुरा रेलवे फाटक पार कर पान के टपरे की दुकान से सिगरेट ले रहे थे| रात लगभग 12.30 बजे तीन अज्ञात लड़के आए और उससे बोले कि हम इस क्षेत्र के गुण्डे हैं कहते हुये शराब पीने के लिये 1 हजार रूपये की मांग करने लगे, मना करने पर गाली गलौज कर एक लड़के ने पीछे से उसके बाल पकड़ लिये तथा दो लड़कों ने चाकू एवं बका से हमलाकर कमर के ऊपर नीचे चोटें पहॅुचा दी तथा जान से मारने की धमकी दी| घायल को उपचार के लिए मेडीकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है| पुलिस ने अज्ञात तीन लड़कों के खिलाफ रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

सुनील सेन सेट न्यूज जबलपुर,7974423030

jabalpur reporter

Related post