जबलपुर: जनसुनवाई में कप्तान के पास पहुंची 65 शिकायतें,पति-पत्नी विवाद से लेकर साइबर क्राइम तक, तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जबलपुर। आम जनता की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कप्तान सम्पत उपाध्याय ने जनसुनवाई की। शहर और ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायत लेकर आए। जनसुनवाई में अधिकतर मामले पति-पत्नी/परिवारिक विवाद, जमीन-जायदाद के झगड़े, मारपीट और साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतें रहीं। कुल 65 शिकायतें दर्ज हुईं। कप्तान उपाध्याय ने शिकायतकर्ताओं को भरोसा दिलाया गया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र और वैधानिक समाधान किया जाएगा। साथ ही एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समय सीमा में शिकायतों का निपटारा अनिवार्य रूप से किया जाए। इस दौरान एएसपी अंजना तिवारी, डीएसपी ग्रामीण आकांक्षा उपाध्याय और डीएसपी मुख्यालय बीएस गोठरिया मौजूद रहे