मध्यप्रदेश बजट-2022-23 LIVE:प्रदेश में 13000 टीचर्स की नियुक्ति की जाएगी; भोपाल, इंदौर, जबलपुर में 217 इलेक्ट्रॉनिक विहिकल चार्जिंग स्टेशन बनेंगे

 मध्यप्रदेश बजट-2022-23 LIVE:प्रदेश में 13000 टीचर्स की नियुक्ति की जाएगी; भोपाल, इंदौर, जबलपुर में 217 इलेक्ट्रॉनिक विहिकल चार्जिंग स्टेशन बनेंगे
SET News:

मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा 2022-23 का बजट पढ़ रहे हैं। देवड़ा दूसरी बार बजट पेश कर रहे हैं। पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा उनकी बजट स्पीच के बीच लगातार बोल रहे हैं। कांग्रेस विधायक आसंदी के सामने जाकर नारेबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि एक साल में साढ़े पांच लाख बेरोजगार हो गए। कैसा बजट है ये। बिजली के बिल पर जेल में डालने का काम कर रहे हैं। किसान परेशान हैं। CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बजट भाषण हो जाने दें। जनता सुनना चाहती है। ऐसा नहीं होगा तो कांग्रेस की छवि खराब होगी। बजट के बाद जितना विरोध करना हो कर लें।

कांग्रेस के हंगामे के बीच मंत्री और विधायक भी बजट भाषण सुन नहीं पा रहे। सदस्यों ने हेडफोन उतार दिए हैं। बजट भाषण की कॉपी देख रहे हैं। यहां तक कि वित्त मंत्री के ठीक पीछे बैठे बिसाहूलाल को भी उनकी आवाज नहीं सुनाई पड़ रही है। वह बजट कॉपी देख रहे हैं।

क्या मिला बजट में…

  • भोपाल, इंदौर, जबलपुर में पीपीपी मॉडल पर 217 इलेक्ट्रॉनिक विहिकल चार्जिंग स्टेशन बनेंगे।
  • भोपाल के बगरोद और बैरसिया में उद्योग पार्क बनेंगे।
  • जनजाति विकास निगम बनेगा। यह रोजगार के अवसर तैयार करेगा। गायों की सेवा के लिए नई योजना शुरू की जाएगी।
  • बुरहानपुर जिले के हर घर को नल-जल की सुविधा मिल रही है। यह पहला जिला बन गया है।
  • अजा वित्त विकास निगम के लिए 40 करोड़ का प्रावधान किया गया है। ओबीसी के लिए पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के लिए 50 करोड़ का प्रावधान है।
  • सिंचाई और घरेलू जल के लिए बिजली उपलब्ध कराने के लिए सरकार ऊर्जीकरण का महत्वपूण कार्य कर रही है। सागर, शाजापुर, उज्जैन में सोलर प्लांट लगेंगे।
  • उद्यानिकी फसलों के लिए एक लाख मीट्रिक टन की भंडारण क्षमता विकसित की जाएगी। दुग्ध उत्पादन योजना शुरू होगी। इसके लिए 1050 का प्रावधान है। प्रदेश में घर-घर पशु चिकित्सा सेवा शुरू होगी। मछली पालन के क्षेत्र में रोजगार की संभावना है। मुख्यमंत्री मत्स्य पालन योजना शुरू होगी। इसके लिए 50 करोड़ का प्रावधान है।
  • 13000 टीचर्स की नियुक्ति की जाएगी। 11 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। इससे 11 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर विकसित होंगे।
  • अजा-अजजा और ओबीसी की महिलाओं के स्वरोजगार के लिए भी काम किए जा रहे हैं। यह काम स्व-सहायता समूहों के जरिए हो रहा है। इनको 2000 करोड़ रुपए का क्रेडिट दिया जाएगा।
  • 31 लाख हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। 10 हजार करोड़ का प्रावधान रखा गया है।
  • अपडेट्स…

    • सज्जन सिंह वर्मा ने कहा- सरकार किसान, मजदूर विरोधी है। पहले पिछले बजट का हिसाब दो। हम नहीं चाहते कि वित्तमंत्री जी की तबीयत खराब हो। जगदीश जी आपका बीपी बढ़ जाएगा। 3 हजार करोड़ के कर्ज से प्रदेश को डुबो दिया।
    • PWD मंत्री गोपाल भार्गव बोले- सज्जन भाई, आपको बोलने का पर्याप्त अवसर मिलेगा। उसमें चर्चा कर लें। संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- इनको (सज्जन सिंह) सलीका ही नहीं है, बातें सुनने का।
    • बजट शुरू होने से पहले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- विपक्ष सार्थक चर्चा करे। सदन हंगामे या बाहुबल के लिए नहीं, बुद्धि बल के लिए है। स्टेट की GDP 19.74% पहुंचने पर है। मध्यप्रदेश में सकल घरेलू उत्पाद 11 लाख 79 हजार 4 करोड़ हो गया है। बजट में सभी क्षेत्र का ध्यान रखा है। इनफ्रॉस्ट्रक्चर पर मध्यप्रदेश 50% बजट खर्च करेगा। मैं मानता हूं कि सरकार आमजन पर कोई नया टैक्स नहीं लगाएगी।
    • सुबह 10 बजे विधानसभा में CM शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रियों की बैठक हुई। इसमें वित्तमंत्री के बजट भाषण को मंजूरी दी गई।
    • वित्तमंत्री ने विधानसभा में बजट पेश करने से पहले अपने आवास पर पूजा की। उन्होंने कहा- जनता की उम्मीदों के अनुरूप ही इस बार का बजट होने वाला है। सुबह घर से विधानसभा की ओर निकलने से पहले उन्होंने कहा- मध्य प्रदेश सरकार का यह बजट जनहित का बजट होगा। जो आपको उम्मीद है, इस बजट में वो सबकुछ होगा।
    • बजट में इंदौर को ये मिला

      बजट में भोपाल को ये मिला

      ये भी पढ़िए:-

      मध्यप्रदेश का बजट बनने की प्रक्रिया:कब से शुरू करनी होती है तैयारी, कैसे जोड़ते हैं नई योजना, क्या घर जा पाते हैं कर्मचारी… जानिए, सबकुछ

Related post