मासूम के शरीर में फंसी आधा फीट लंबी लकड़ी:छतरपुर में खेलते-खेलते अचानक गिरी 7 साल की बच्ची, जमीन पर पड़ा टुकड़ा पीठ से अंदर घुसा

 मासूम के शरीर में फंसी आधा फीट लंबी लकड़ी:छतरपुर में खेलते-खेलते अचानक गिरी 7 साल की बच्ची, जमीन पर पड़ा टुकड़ा पीठ से अंदर घुसा
SET News:

छतरपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 7 साल की एक बच्ची खेलते-खेलते अचानक पीठ के बल जमीन पर गिर गई। जिससे लकड़ी का एक टुकड़ा उसके शरीर में घुस गया और पेट में जाकर फंस गया। बच्ची दर्द से तड़पने लगी, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले गए। जहां उन्होंने ऑपरेशन कर करीब आधी फीट लंबी लकड़ी उसके शरीर से निकाली। फिलहाल बच्ची को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। मामला छतरपुर जिले के लवकुश नगर थाना क्षेत्र के पीरा गांव का है।

बच्ची की मां शिवकुमारी के मुताबिक घटना के वक्त वो पति फूल सिंह यादव के साथ खेत में थी। 7 साल की बेटी नैंसी भी पास ही खेल रही थी। खेलते-खेलते वह अचानक गिर पड़ी। उसकी चीख सुनकर हम दौड़े तो देखा कि वह पीठ के बल जमीन पर गिरी हुई है। उसे उठाने की कोशिश कि तो पीठ में घुसी लकड़ी नजर आई। कपड़े उठाकर देखा तो करीब आधा फीट लंबी लकड़ी घुसकर पेट में फंस गई थी। उसे तत्काल उसी हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।बच्ची की हालत देखकर सीनियर सर्जन डॉ. संजना रॉबिंशन ने तत्काल उसे भर्ती कर लिया। मेडिकल चेकअप के बाद ऑपरेशन करने का फैसला लिया गया। तब जाकर उसके पेट में फंसी लकड़ी को बाहर निकाला गया। बच्ची को डॉक्टरों की निगरानी में फीमेल सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया है। ऑपरेशन के बाद अब बच्ची की हालत ठीक है।ऑपरेशन करने वाली डॉक्टर बोलीं- आंतें डैमेज हुईं
डॉ. संजना रॉबिंसन ने बताया कि परिजन समय रहते बच्ची काे अस्पताल ले आए थे। देर हो जाती तो कुछ भी हो सकता था। अगर परिजन उसके पेट में धंसी लकड़ी को खींचकर बाहर निकालने का प्रयास करते या निकाल लेते तो उसकी बॉडी के और भी पार्ट्स डैमेज हाे सकते थे। ऐसे में रक्तस्राव ज्यादा हाेता और अनहोनी भी हो सकती थी। उसकी आंत डैमेज हुई है। ऑपरेशन कर उसे रिपेयर किया गया है। पेट में करीब 8 इंच की लकड़ी धंसी हुई थी। बच्ची की हालत अब ठीक है, उसे लिक्विड डाइट दी जा रही है। अभी ऑर्ब्जेशन में है। रिकवरी होने पर बच्ची को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

Related post